छठवां एवं सातवां चरण में मतदान करने वाले मतदाता उत्तर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री का करेंगे फैसला

बालकृष्ण तिवारी (चेयरमैन) :-
पांच चरणों के मतदान के दौरान मतदाताओं के बीच जो जागरूकता अभियान भारतीय मतदाता महासभा के द्वारा चलाई गई वह सफलतापूर्वक रही

भारतीय मतदाता महासभा अपने मिशन में हुआ कामयाब दो चरणों के होने वाले मतदान में अपनी कामयाबी के लिए बनाई रणनीति राम आसरे सरोज राष्ट्रीय अध्यक्ष

प्रतापगढ़–भारतीय मतदाता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम आसरे जी ने अपने प्रतापगढ़ के भ्रमण के दौरान बताया कि भारतीय मतदाता महासभा ने एक रणनीति के तहत उत्तर प्रदेश के चुनाव में एक प्रयोग कर रहा है। मतदाता बंधुओं को जागरूक करके जिस अभियान में लगा है अब तक के हुए मतदान के दौरान कामयाबी हासिल हुई है।
उन्होंने कहा कि छठवां एवं सातवां चरण के मतदान में भी पूरी ताकत से संगठन के पदाधिकारी लगे हुए हैं।
उन्होंने अपने सक्रिय साथियों को निर्देश देते हुए कहां की शत प्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से आप अपने कार्य को आगे बढ़ाते रहें और मतदाता बंधुओं को जागरूक करें।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन होंगे मुख्यमंत्री इसका फैसला अब बचे दो चरणों के मतदान के दौरान मतदाता बंधुओं करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत हम लोग कार्य कर रहे हैं यह देखा जा रहा है कि इस अभियान को हम अपने तरीके से फॉलो कर रहे हैं कितना सफल होता है। उन्होंने समस्त मतदाता बंधुओं से अपील करते हुए कहा कि फैसला आपके हाथों में है आप बहुत ही सूझबूझ के साथ विचार-विमर्श करके ही मतदान करें। उन्होंने कहा कि आने वाले दिन में भारतीय मतदाता महासभा अपने उद्देश्यों को लेकर जन आंदोलन भी करेगी जिससे आगामी होने वाले लोकसभा एवं अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव में हम अपने फार्मूले को लागू कर सकें।
वहीं दूसरी ओर स्वतंत्र पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता एके बिंदुसार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चौकानेवाले परिणाम आ रहे हैं। किसी भी पार्टी की बहुमत की सरकार नहीं बनेगी। इस बार के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने बड़े ही समझदारी से मतदान किया है। सरकार बनाने की इच्छा रखने वाले राजनीतिक दलों के सपने साकार होने वाले नहीं हैं। इस बार जनता ने कुछ ऐसा फैसला पांच चरण के चुनाव में किया है जो आने वाले समय में एक उदाहरण बनेगा।
उन्होंने छठवां एवं सातवां चरण के होने वाले मतदान में भाग लेने वाले मतदाता बंधुओं से अपील करते हुए कहा कि अगर आपको कोई प्रत्याशी पसंद ना आए तो आप निश्चित रूप से संविधान के कैंडिडेट नोटा पर बटन दबाकर अपने कर्तव्य को निभाएं और भारतीय लोकतंत्र को सशक्त बनाएं।
उन्होंने पत्रकार बंधु एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी अपील करते हुए कहा कि आगामी होने वाले दो चरणों के इस मतदान के दौरान आप माहौल को सही बनाने का प्रयास करें किसी भी प्रकार से अफवाहों से बचें आप सभी साथियों ने गोपनीय मतदान की अहमियत को समझते हुए जिस तरीके से भारतीय मतदाता महासभा का साथ दिया है वह काबिले तारीफ और आने वाले समय में यह आप की एकता अखंडता एक नए भारत के नवनिर्माण में सहायक सिद्ध होगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय मतदाता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम आसरे सरोज के नेतृत्व में जिस योजना पर कार्य हो रहा है उसमें काफी अच्छी सफलता मिल रही है। अगर उत्तर प्रदेश के अंतिम चरण के चुनाव संपन्न होने के बाद अगर भारतीय मतदाता महासभा का योजना सफल होता है तो निश्चित रूप से आने वाले दिनों में एक परिवर्तन की महाक्रांति होगी। आने वाले आगामी विधानसभा एवं लोकसभा के चुनाव में एक नया इतिहास लिखने का कार्य किया जाएगा।
उन समस्त पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि आप दो चरणों के मतदान में अपनी रणनीति की कामयाबी के लिए लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *