अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय ( पत्रकार )
मध्य भारत की जीवन रेखा मां श्री नर्मदा जी की उद्गम स्थली अमरकंटक में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि मेले का आज औपचारिक रूप से शुभारंभ श्रीमती हिमाद्री सिंह सांसद शहडोल संसदीय क्षेत्र व फुंदे लाल सिंह विधायक पुष्पराजगढ़ के द्वारा फीता काटकर किया गया । महाशिवरात्रि का मेला अमरकंटक में काफी समय से लगता चला आ रहा है , यह अमरकंटक के मेलों में से सबसे प्रमुख और सबसे बड़ा मेला होता है जिसमें झूला सर्कस और बड़ी बड़ी दुकाने आती हैं जो कि अन्य परवो में ऐसा नहीं होता । यह मेला पांच दिवसीय रहता है जो 27 से 3 मार्च तक चलेगा

विशेष पूजन व रुद्राभिषेक ____
आज महाशिवरात्रि के दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तगण मां श्री नर्मदा में स्नान कर व पूजन पाठ भी श्रद्धा पूर्वक किए , जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालुगढ़ खराब मौसम के बावजूद भी अमरकंटक आए और सुबह से ही नर्मदा नदी के घाटो पर स्नान करने वालों का व श्री नर्मदा मंदिर में पूजन पाठ करने वालों की भीड़ लगी रही । आज महाशिवरात्रि की रात में अमरकंटेश्वर महादेव व 11 रूद्र महादेव में विशेष रुद्राभिषेक किया जाता है जोकि बाबा भोलेनाथ का श्री नागदा मंदिर अमरकंटक में वर्ष में सिर्फ एक बार ही यह रुद्राभिषेक रात्रि में होता है जिसमें नर्मदा मंदिर के विशेष पुजारी गण सनातनी हिंदू रीति रिवाज से विशेष पूजन व रुद्राभिषेक करते हैं।।

उक्त शुभ अवसर पर यह रहे उपस्थित __ श्रीमती हिमाद्री सिंह सांसद शहडोल , श्री फुंदेलाल सिंह मार्को विधायक पुष्पराजगढ़ , अभिषेक चौधरी जी एसडीएम पुष्पराजगढ़ नाग साहब तहसीलदार , अंबिका प्रसाद तिवारी , रोशन पनारिया , शिवानी शुक्ला , प्रभा पनारिया पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष , दिनेश द्विवेदी , प्रकाश त्रिवेदी , अंजना कटारे , वंदना मिश्रा , बबीता सिंह , ऋषभ प्रताप सिंह , धनंजय तिवारी , श्यामलाल सेन , शक्ति पांडेय , चैन सिंह परस्ते मुख्य नगरपालिका अधिकारी , व समस्त जनप्रतिनिधि एवं पत्रकारगण श्रवण उपाध्याय , उमा शंकर पांडेय , प्रदीप शुक्ला , विपुल बर्मन सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधि की उपस्थिति रही व स्थानीय सांसद विधायक ने मेला महाशिवरात्रि का सभी नगरवासी प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं प्रेषित कर बधाई दी ।।
