स्थानीय पत्रकारों के द्वारा मांग की गई कि नर्मदा एक्सप्रेस वे का निर्माण अमरकंटक से हो।

अमरकंटक के पत्रकारों ने सांसद और विधायक को भेंट किए फलदार पौधे।।।

अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय ( पत्रकार )

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहडोल लोकसभा की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह जी को व पुष्पराजगढ़ विधायक श्री फुंदे लाल सिंह मार्को जी को अमरकंटक के स्थानीय पत्रकार साथियों के द्वारा फलदार वृक्ष गुलाब जामुन के पौधे भेंट स्वरूप दिया गया व सौजन्य भेंट कर उक्त अवसर पर अमरकंटक के पत्रकार व समाचार पत्र के प्रतिनिधियो उमा शंकर पांडेय , श्रवण उपाध्याय , वैद्य प्रदीप शुक्ला , विपुल बरमन आदि ने सांसद महोदय से बातचीत की जिसमें भारत सरकार के सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के द्वारा मध्यप्रदेश में नर्मदा एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य किया जाना सुनिश्चित किया है जिसमें मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से यह सड़क बनाई जाएगी परंतु अनूपपुर के अमरकंटक से यह सड़क बननी चाहिए क्योंकि नर्मदा एक्सप्रेस वे मां श्री नर्मदा जी के नाम पर है और अमरकंटक में मां श्री नर्मदा का पवित्र उद्गम स्थल है इसलिए इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण अमरकंटक से होना चाहिए जिसकी मांग स्थानीय पत्रकारों द्वारा सांसद महोदय से किया गया है व इस सड़क का निर्माण अनूपपुर जिले के अमरकंटक के कबीर चबूतरा से हो रहा है वह अमरकंटक से 5 किलोमीटर की दूरी पर है । सांसद महोदय ने यह आश्वासन दिया है कि वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से इस विषय में बात करेंगी ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *