अमरकंटक :- महाशिवरात्रि मेला का अवलोकन उपरांत sdm व मेला अधिकारी आईएएस श्री अभिषेक चौधरी जी , नायब तहसीलदार श्री आदित्य द्विवेदी जी , सी एम ओ चैन सिंह परस्ते जी से मेला के सम्बंध में विस्तृत चर्चा हुआ साथ मे पूर्व विकास प्राधिकरण अमरकंटक अध्यक्ष श्री अम्बिका जी तिवारी , वरिष्ठ पत्रकार श्री उमाशंकर पाण्डेय (मुन्नू) , श्रवण उपाध्याय उपस्थित थे ।

चर्चा का मुख्य बिंदु महाशिवरात्रि मेला को कैसे तथा और बेहतर व शासन के सहयोग से बेहतर किया जाए एवं नगर परिषद अमरकंटक के पास उच्च स्तरीय मेला आयोजन करने के लिए राशि का बहुत अभाव रहता है जिस कारण मेला प्राधिकरण भोपाल से मेला के लिए राशि के आवंटन की बहुत आवश्यकता है और कैसे इसको प्राप्त किया जाए , इस पर विस्तृत चर्चा हुई और एक सफल मेला के आयोजन के लिए पूर्व जिला उपाध्यक्ष राहुल पांडेय ने एसडीएम पुष्पराजगढ़ मेला प्रभारी श्री अभिषेक चौधरी जी को एवं उनकी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया कि इतने कम समय में भी मेला को विस्तृत रूप से लगाया गया।।