JNV अमरकंटक में 9 अप्रैल को होगी कक्षा 9वी की प्रवेश परीक्षा

अमरकंटक श्रवण उपाध्याय – (पत्रकार)
अनुपपुर जिले के एकमात्र जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वी की सीट हेतु चयन प्रवेश परीक्षा का आयोजन दिनांक 9 अप्रैल 2022 दिन शनिवार को किया गया अनूपपुर जिले में इस परीक्षा हेतु सीबीएससी दिल्ली द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक को परीक्षा केंद्र बनाया गया है इस परीक्षा में 648 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है प्राचार्य सुश्री कविता सिंह ने बताया की परीक्षा हेतु कोविड-19 के सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा पुलिस व्यवस्था पेयजल व्यवस्था एवं स्वास्थ्य व्यवस्था परीक्षा केंद्र पर की गई है विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर कर उसकी दो प्रति लेकर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होंगे परीक्षा का समय 11:15 से 1:45 तक है परीक्षार्थियों को 10:15 AM पर परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *