अमरकंटक — श्रवण उपाध्याय
पवित्र नगरी अमरकंटक में बुधवार को नर्मदा नदी के दक्षिण तट पर बने घाटों में फैली गंदगी को देख अमरकंटक भ्रमण में आये नर्मदा गुरु कृपा ट्रस्ट समिति सिमगा के दल द्वारा स्वक्षता अभियान चला कर पूरे घाट की सफाई की व वंहा पर आने वाले यात्रियों व स्नान करने वालो को सुझाव भी देते रहे कि नर्मदा नदी में तेल साबुन का उपयोग न करे ।
यह दल अनेक वर्षों से अनेक स्थानों में जा जा कर नदी , तालाब व अन्य स्थालो में जंहा टीम जाती है वंहा स्वक्षता का अभियान चलाते है और आनंद प्राप्त करते है । टीम के प्रमुख युवराज ठाकुर ने बताया कि वे अमरकंटक में अनेक वर्षों से आ रहे है । जब भी हमारी टीम के लोग आते है सब के सब स्वेक्षा से एक साथ स्वक्षता अभियान चला कर कार्य करने में सहयोग प्रदान करते है , फिर नर्मदा स्नान करते है, पूजन भी सब मिलकर करते है और आनंद की अनुभूति प्राप्त करते है ।

अमरकंटक आने पर दल के लोग बहुत ही आनंद की अनुभूति करते है , सभी को माँ नर्मदा के प्रति प्रेम है जिस वजह से स्वक्षता के प्रति रुचि भी बढ़ जाती है , वैसे भी हमारे साथीगण स्वक्षता के प्रति लगन से कार्य करते रहते है । आज के इस पुनीत स्वक्षता अभियान मे प्रमुख रूप से युवराज ठाकुर , परसादी साहू , भीखम साहू , राजेन्द्र मार्कण्डेय , प्रमिला मांडले , मानक दास मांडले , सरिता गायकवाड़ , राकेश गायकवाड़ , रामपलट साहू , अमन साहू आदि ।।
