रीवा में पदस्थ रहीं पूर्व कलेक्टर डॉ एम गीता का दुखद निधन होने की खबर मिल रही हैं। छत्तीसगढ़ कैडर की 97 बैच की IAS एम गीता का देहांत हो गया है। पिछले करीब ढाई महीने से दिल्ली के अस्पताल में जीवन और मौत से संघर्ष कर रही थीं।
एम. गीता कुछ महीने पहले मध्यप्रदेश से प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली गई हुई थीं। वहां उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वो करीब ढाई महीने से वेंटिलेटर पर थीं। आज शाम साढ़े सात बजे अंतिम सांस लीं।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और उनके परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की असीम शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति…💐🙏