कल्याणिका विद्यालय की छात्रा आर के गुंजन 30 हजार लड़कियों मे बनी मिस टीन इंडिया विद्यालय का किया नाम रोशन ।।

अमरकंटक — श्रवण उपाध्याय ( पत्रकार )
माँ नर्मदा जी की उद्गम स्थळी अमरकंटक में संचालित सीबीएसई कल्याणीका केंद्रीय शिक्षा निकेतन विद्यालय की छात्रा आर के गुंजन सिंह तीस हजार छात्राओं को परास्त कर मिस टीन इंडिया का खिताब जीत कर अपना व विद्यालय का नाम रोशन किया । कल्याणिका विद्यालय की होनहार छात्रों की लिस्ट में हमेशा अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाली छात्रा है गुंजन सिंह । वह विद्यालय में कक्षा तीसरी से प्रवेश लेकर छात्रावास में रहकर अध्ययन करती चली आ रही है जो वर्तमान में वह बारहवीं कक्षा कामर्स की छात्रा है । वो सदैव सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया करती थी , जिसका परिणाम यह हुआ कि वह मिस टीन इंडिया का खिताब अपने नाम किया ।

इनकी इस उपलब्धि पर कल्याणिका विद्यालय के प्रबंध न्यासी स्वामी हिमाद्री मुनि महाराज ने बताया कि वह सीधी की रहने वाली छात्रा है , पढ़ाई में हमेशा अच्छे अंक अर्जित करती चली आ रही है , स्कूल के हर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेती है । वह अपने अच्छे भविष्य की सोच की छात्रा है जरूर वह अपने अच्छे मुकाम तक पहुंचेगी । उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभ कामनाये व आशीर्वाद प्रदान किया एवं विद्यालय परिवार के शिक्षकगण व स्टाफ के द्वारा भी उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।।

यह कम्पटीशन 30 हजार प्रतिभागियों के बीच हुआ जिसमें 17 प्रतिभागी निकलकर सामने आये । यह राजस्थान के उदयपुर में हुआ था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *