बगैर C.I.D, जांच किसी पत्रकार की गिरफ्तारी नहीं होगी- गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

बालकृष्ण तिवारी चेयरमैन :-
मध्य प्रदेश सरकार के फैसले को भारतीय मीडिया फाउंडेशन की ओर से संस्थापक एके बिंदुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बालकृष्ण तिवारी ने किया स्वागत।

बताते चलें कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का राष्ट्रीय संगठन है कई वर्षों से पत्रकारों के अधिकार सम्मान सुरक्षा के सवाल पर संघर्ष कर रहा है इसी कड़ी में मध्य प्रदेश में पत्रकारों की समस्याओं को लेकर भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बालकृष्ण तिवारी जी विगत महीनों मध्यप्रदेश के ग्रहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात करके पत्रकारों की समस्याओं के संदर्भ में अवगत कराया था इसके अलावा मध्यप्रदेश में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के मीडिया अधिकारियों ने भी मांग पत्र सौंपते हुए पत्रकार सुरक्षा अधिनियम के साथ-साथ कई मुद्दों पर अपना पक्ष रखा था ।
इसी कड़ी में पत्रकारों के अधिकार सम्मान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा जी ने एक घोषणा कर दिया हैं कि अगर किसी पत्रकार के खिलाफ कोई मामला दर्ज होता हैं तो बगैर C.I.D जांच के गिरफ्तारी नहीं होगी।अक्सर देखा जाता है कि लोगों द्वारा रंजिशन दुर्भावनावश या किसी खबर से नाराज़ होकर झूठी रिपोर्ट दर्ज करा देते हैं पुलिस भी पत्रकारों से छुब्ध रहतीं है तो बदले की भावना से गिरफ्तारी कर लेते हैं इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया था, जिसे गंभीरता से लेते हुए घोषणा कर दिया है कि अगर ऐसा कहीं होता है तो पहले C.I.D जांच होगी।
गृह मंत्री महोदय के फैसले पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन मध्य प्रदेश के मीडिया अधिकारियों ने उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *