अमरकंटक :: श्रवण उपाध्याय
माँ नर्मदा की उद्गम स्थळी/पवित्र नगरी अमरकंटक में संचालित कल्याणिका महाविद्यालय द्वारा आज सुबह 11 बजे से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के क्रीड़ा परिसर ग्राउंड में बीएड प्रथम वर्ष के छात्र/छात्राओं व द्वितीय वर्ष के बीच आज दिनाँक २९/०८/२०२२ को राष्ट्रीय युवा खेल दिवस के उपलक्ष्य में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार पर कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा महाविद्यालय द्वारा आयोजित किया गया । जिसमे फुटबॉल , बालीबाल , खो-खो आदि विधाएं सम्पन्न हुई ।फुटबॉल में बीएड द्वितीय वर्ष एवं बालीबाल में बीएड प्रथम वर्ष के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । वंही बालिकाओं की बीएड प्रथम वर्ष की छात्राओं द्वारा बालीबाल में प्रथम एवं खो-खो में द्वितीय स्थान प्राप्त किया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर.एस.कुशवाहा ने अपने उद्बोधन में कहा कि शारीरिक विकास, टीम भावना तथा नेतृत्व क्षमता के विकास हेतु खेल की महत्ता से छात्रों को अवगत कराया है । उद्बोधन के उपरांत महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी श्री अजय सिंह सिंगराम एवं ब्रजेश मिश्रा के कुशल नेतृत्व में छात्र एवं छात्राओं ने क्रीड़ा परिसर में बॉलीबाल कबड्डी फुटबाल खो-खो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । इन्ही के देखरेख एवं अन्य व्यवस्था के बीच महाविद्यालय के अन्य शिक्षकों की उपस्थिति सराहनीय रही।
