युवा कांग्रेस जिला शहडोल ने कार्यपालन अभियंता के नाम सोपा ज्ञापन

शहडोल
युवा कांग्रेस जिला शहडोल जिला अध्यक्ष अनुपम गौतम के मार्गदर्शन पर युवा कांग्रेस निर्वाचित महासचिव निशांत जोशी के नेतृत्व एवं जिला महासचिव प्रियांशु चौबे (सोनू) अध्यक्षता में ज्ञापन सोपा जो इस प्रकार स्मार्ट डिजिटल मीटरों के कारण बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर जनता की परेशानी के संबंध में
सविनय निवेदन है कि आजकल प्रदेशभर में लगाए जा रहे स्मार्ट डिजिटल मीटरों के कारण आम जनता को अत्यधिक बिजली बिलों का सामना करना पड़ रहा है। इस नई प्रणाली के लागू होने के पश्चात बहुत से उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में बिना किसी वास्तविक खपत के अप्रत्याशित वृद्धि देखी गई है।

आम जनमानस जो पहले ही महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रहा है, अब इस प्रकार के भारी-भरकम बिजली बिलों से और अधिक परेशान हो गया है।

हम, शहडोल युवा कांग्रेस की ओर से, यह मांग करते हैं कि
1. स्मार्ट मीटरों की निष्पक्ष और तकनीकी जांच करवाई जाए।
2. पिछले 3 महीनों के बिलों की समीक्षा कर वास्तविक खपत के अनुसार संशोधन किया जाए।
3. जिन उपभोक्ताओं को अधिक बिल भेजे गए हैं, उन्हें राहत प्रदान की जाए।
4. जब तक जांच पूरी न हो, तब तक स्मार्ट मीटरों से बिलिंग पर रोक लगाई बाए।

ज्ञापन सौंपते समय युवा कांग्रेस जिला महासचिव श्री जोशी एवं श्री चौबे ने कहां है कि 10 दिवस के अंदर उचित निराकरण नहीं किया जाएगा तो युवा कांग्रेस शहडोल बड़ी संख्या में बिजली ऑफिस शहडोल पर तालाबंदी एवं धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। हमें युवा कांग्रेस साथी उम्मीद करते है कि आप जनता की पीड़ा को समझते हुए शीघ्र उचित कदम उठाएंगे, अन्यथा युवा कांग्रेस जनहित में आंदोलन करने में बाबत होगी ज्ञापन सौंपते समय मुख्य रूप से ब्लॉक सोहागपुर अध्यक्ष शेख साजिल (सनी) , कांग्रेस नेता एजाज खान,, जिला महासचिव मुसरन खान, जिला महासचिव अलीम खान, आशिफ खान , ब्लॉक उपाध्यक्ष आशु चौधरी , ब्लॉक उपाध्यक्ष सत्यम प्रजापति, दीपांशु चतुर्वेदी, ब्लॉक महासचिव इमरान खान,समीर खान, नगर उपाध्यक्ष सोहेल आलम,बदल वंशकार,वाकर, अंकित, सचिव सैफ खान , अर्सलान, विरु ,आलोक, सोहिल खान , रिषभ तिवारी, आयुष, मोहित, तालिम खान , अरशद खान ,एवं अन्य युवा कांग्रेस साथी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *