**भोपाल मध्यप्रदेश ब्योचीफ सचिन पावले की रिपोर्ट** नगर निगम एवं सानिधि समिति द्वारा सुरेंद्र गार्डन जोन…
Category: मध्य प्रदेश
**भोपाल मध्यप्रदेश ब्योचीफ सचिन पावले की रिपोर्ट** नगर निगम एवं सानिधि समिति द्वारा सुरेंद्र गार्डन जोन 13 वार्ड 54 में रहवासियों ने दिया स्वच्छता अभियान में सहयोग कार्यकम में आये सभी महिलाओं ने नगर निगम भोपाल के कार्य की सराहना करते हुए कहा अब लिया है, ठान भोपाल बनेगा देश की शान। सभी ने स्वच्छता शपथ लेकर देश की स्वच्छतम राजधानी भोपाल को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की अपील कर नगर निगम भोपाल का सहयोग करने की अपील की। bsp24news सत्यता की पहचान हमारा हिन्दुस्तान 6264105390
**दिल्ली सरकार का फ्री WiFi का तोहफा बस स्टॉपों पर भी मिलेगी हॉटस्पॉट की सुविधा** क्राईम रिपोर्टर भावेश पिपलिया की रिपोर्ट अरविंद केजरीवाल ने योजना की शुरूआत करते ही कहा कि अब 4 हजार बस स्टापों पर हॉटस्पार्ट की सुविधा लोगों को मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहाकि वाईफाई की सुविधा से छात्रों को भी उनकी पढ़ाई में मदद मिलेगी। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में लोगों काफी मदद मिलेगी। बाजारों, पार्कों और आरडब्ल्यूए एरिया में 7 हजार हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे। हर विधानसभा में 100-100 हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे। यहां मिलेगी वाईफाई की फ्री सुविधा कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन कश्मीरी गेट आईएसबीटी आईटीओ बस स्टैंड मंडी हाउस बस स्टैंड दिल्ली सचिवालय इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन दिल्ली यूनिवर्सिटी बस स्टैंड सराय काले खां बस अड्डा 15 जीवी डेटा मुफ्त हर महीने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 23से 30 दिसम्बर तक 1100 हॉटस्पॉट लग जायेंगे और छह महीने अंदर लगभग 11 हजार हॉटस्पॉट पूरी दिल्ली में लग जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हर 500 मीटर पर लोगों को वाईफाई की सुविधा मिल जायेगी। फिलहाल अभी शुरूआत में हर आधे किलोमीटर में यह सुविधा मिलेगी। प्रत्येक हॉटस्पॉट का दायरा 100मीटर का होगा। एक हॉटस्पॉर्ट पर 150 से 200 लोग इंटरनेट से कनेक्ट हो सकेंगे। bsp24news 6264105390
**दिल्ली सरकार का फ्री WiFi का तोहफा बस स्टॉपों पर भी मिलेगी हॉटस्पॉट की सुविधा** क्राईम…
**दिल्ली पर्यावरण संरक्षण मे योगदान देकर मनाया जन्मदिन** क्राईम रिपोर्टर भवेश पिपलिया की रिपोर्ट वातावरण प्राकृतिक परिवेश है जो पृथ्वी पर जीवन को विकसित, पोषित और नष्ट होने में मदद करता है, प्राकृतिक वातावरण पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व में एक बड़ी भूमिका निभाता है और यह मनुष्यों, पशुओं और अन्य जीवित चीजो को बढ़ने और स्वाभाविक रूप से विकसित होने में मदद करता है, लेकिन हम सभी ने कुछ बुरी और स्वार्थी गतिविधियों के कारण हमारा पर्यावरण को प्रभावित कर दिया है, जैसा की हम सब लोग पर्यावरण से भली भाति परिचित है, पर्यावरण वह है जो प्रकिृतिक रूप से हमारे चारो तरफ है और पृथ्वी पर हमारे दैनिक जीवन को प्रभावित करता है, जो हवा हम हर पल सांस में लेते है, पानी जो हम अपनी दिनचर्या में इस्तेमाल करते है, पौधें, जानवर और अन्य जीवित चीजे यह सब पर्यावरण की ही देन है, जब प्राकृतिक चक्र किसी भी गड़बड़ी के बिना साथ साथ चलता रहे तब एक पर्यावरण स्वस्थ वातावरण कहा जाता है, प्रकृति के संतुलन में किसी भी प्रकार का बाधा वातावरण को पूरी तरह प्रभावित करता है जो की मानव जीवन का नाश कर देता है,पर इस समस्या की ओर हमारा ध्यान नहीं जा रहा, जिसके बिना हमरा अस्तिस्त्व ही संभव नहीं है,जिनके बिना पृथ्वी का एक भी जिव एक पल भी जीवित नहीं रह पायेगा, पर हमारे देश में कई ऐसे युवा है जो इस विषय पर चिंतित है ओर पर्यावरण की समस्या का निवारण करने के लिए भी कार्यरत है, ऐसे ही एक युवा है मोहित जिसने अपने जन्मदिन पर व्यर्थ खर्च करने की बजाय पर्यावरण के सरक्षण में करना उचित समझा, मोहित ओर उनके सभी मित्र ने मिलकर इसी अवसर पर 17/12/19 को गाजीपुर लैंडफिल में करीब 200 छायादार पौधे लगाए, सभी ने मिलकर यह आह्वान किया की पर्यावण सरक्षण में सभी अपना योगदान देकर आने वाले भविष्य को सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दे, इस अवसर पर वह पर EDMC के CE प्रदीप खंडेवाल, विवेक, रामवीर, भावेश,सुमित, भावना, अलोक, आदित्य,अजय,वन्दिता ओर सगुन सभी ने मिलकर पौधा रोपण किया,वही मोहित ने कहा हर कार्य की शरुआत खुदसे करनी चाइए, मैंने अपना जन्मदिन पौधे लगाकर मनाया,ओर सभी से यही अपने जीवन में आनेवाले हर शुभ अवसर पर पर्यावरण के लिए योगदान अवश्य करे, वही भावेश पिपलिया ने कहा हमारा देश का नागरिक होने और इस धरती का वासी होने के नाते यह जिम्मेदारी है की हम इस धरती को स्वच्छ, सुन्दर और प्रदूषण से मुक्त बनाये.हमें पर्यावरण को बचाने के लिए खुद शुरुआत करनी चाहिए और अपने आस – पास की जगह को साफ़ – सुथरा रखना चाहिए. अगर हर इंसान अपने आसपास की जगह को स्वच्छ बनाने लग जाए तो यह दुनिया गन्दगी से मुक्त हो जाएगी और हम एक बेहतर पर्यावरण का निर्माण कर पाएंगे। bsp24news 6264105390
**दिल्ली पर्यावरण संरक्षण मे योगदान देकर मनाया जन्मदिन** क्राईम रिपोर्टर भवेश पिपलिया की रिपोर्ट वातावरण प्राकृतिक…
**दिल्ली के जाफराबाद #CAA का हिंसात्मक विरोध, कई वाहनों में तोड़फोड़** क्राईम रिपोर्टर भवेश पिपलिया की रिपोर्ट नई दिल्ली.नागरिकता कानून (Citizenship Act) के विरोध में देशभर में हिंसा भड़क रही है. दिल्ली में विरोध प्रदर्शन ज्यादा देखने को मिल रहे हैं. जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा के बाद मंगलवार को जाफराबाद में प्रदर्शन उग्र हो गया. यहां पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी. बाद में पुलिस ने भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे. वहीं हालात पर नजर बनाए रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने ड्रोन भी मौके पर मंगवा लिए हैं. वहीं दिल्ली पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. साथ ही मौके पर अतिरिक्त फोर्स भी तैनात की गई है. इस दौरान भड़की भीड़ ने तीन बसों में जमकर तोड़फोड़ की और कई अन्य वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. हिंसा को भड़कता देख सीलमपुर से जाफराबाद के रास्ते को बंद कर दिया गया है. पुलिस ने ट्रैफिक को पूरी तरह से रोक दिया है. बताया जा रहा है कि 66 फीट की इस रोड पर ही हिंसा भड़की और कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने आगजनी भी की है. जिसके चलते सुरक्षा कारणोंसर ट्रैफिक को रोक दिया गया है. दिल्ली पुलिस के अनुसार जौहरी एंकलेव और शिव विहार मेट्रो स्टेशन के दोनों गेट बंद कर दिए गए हैं. कोई भी ट्रेन यहां नहीं रुकेगी. जाफराबाद में सीएए के विरोध में प्रदर्शन चल रहा था. अचानक से विरोध-प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी. भीड़ ने वाहनों को आग लगा दी. चर्चा है कि ये सब अफवाह फैलने के चलते हुआ है. दिल्ली पुलिस ने भी लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने की बात कही है. पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया की किसी भी पोस्ट और वीडियो पर भरोसा करने से पहले उसकी तस्दीक जरूर कर लें। bsp24news 6264105390
**दिल्ली के जाफराबाद #CAA का हिंसात्मक विरोध, कई वाहनों में तोड़फोड़** क्राईम रिपोर्टर भवेश पिपलिया की…
**जामिया हिंसा मामले में 6 आरोपियों को साकेत कोर्ट ने 31 दिसंबर तक भेजा जेल** दिल्ली क्राईम रिपोर्टर भवेश पिपलिया की रिपोर्ट नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में रविवार को जामिया इलाके में हिंसक विरोध हुआ. इस मामले में 6 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. साकेत कोर्ट ने पकड़े गए आरोपियों को 31 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा है. साकेत कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से सवाल किया कि क्या इनके खिलाफ पुराने आपराधिक मामले दर्ज हैं. जिस पर दिल्ली पुलिस ने जवाब दिया कि पकड़े गए लोग पहले भी ऐसे उपद्रवी मामलों में आरोपी रह चुके हैं.गौरतलब है कि रविवार को हुए जामिया इलाके में हिंसा मामले में 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन 10 लोगों में से एक भी छात्र नहीं है. पुलिस के मुताबिक सभी गिरफ्तार शख्स क्रिमिनल बैकग्राउंड के हैं. गिरफ्तार 10 लोगों में से 3 इलाके के कैरेक्टर घोषित क्रिमिनल हैं. मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कामरान खान ने पहले 10 गिरफ्तार लोगों में से छह लोगों मोहम्मद हनीफ, दानिश उर्फ जफर, समीर अहमद, दिलशाद, शरीफ अहमद, मोहम्मद दानिश को न्यायिक हिरासत में भेजा था. पुलिस ने 14 दिन के लिए उनसे हिरासत में पूछताछ की इजाजत मांगी थी. हालांकि, बाद में अदालत ने अन्य चार यूनुस खान, जुम्मन, अनल हसन, अनवार काला को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया। bsp24news 6264105390
**जामिया हिंसा मामले में 6 आरोपियों को साकेत कोर्ट ने 31 दिसंबर तक भेजा जेल** दिल्ली…
**सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जामिया और अलीगढ़ हिंसा का मामला** दिल्ली क्राईम रिपोर्टर भवेश पिपालिया की रिपोर्ट उच्चतम न्यायालय में वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने जामिया मिलिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हुई घटना का मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एसएस बोबडे के सामने उल्लेख किया, जयसिंह ने अदालत में कहा कि उन्हें इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए, उन्होंने कहा कि यह पूरे देश में हो रहे गंभीर मानवाधिकारों का उल्लंघन है, सीजेआई ने कहा, ‘हम अधिकारों का निर्धारण करेंगे लेकिन दंगों के माहौल में नहीं, इस सब को बंद हो जाने दीजिए और फिर हम इसपर स्वत: संज्ञान लेंगे हम अधिकारों और शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के खिलाफ नहीं हैं’. वरिष्ठ वकील कोलीन गोंसाल्विज ने कहा, अदालत के एक सेवानिवृत्त जज को जामिया मामले की जांच करनी चाहिए। जब एक वकील ने अदालत से कहा कि उनके पास मामले से संबंधित वीडियो हैं तो सीजेआई ने कहा, ‘हम कोई वीडियो नहीं देखना चाहते, यदि सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान और हिंसा जारी रहती हो, तो हम इसे नहीं सुनेंगे’ अदालत कल इस मामले की सुनवाई करेगी। bsp24news 6264105390
**सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जामिया और अलीगढ़ हिंसा का मामला** दिल्ली क्राईम रिपोर्टर भवेश पिपालिया की रिपोर्ट…
**दिल्ली 1076 पर कॉल करने पर असिस्टेंट घर जाकर लेगा डाक्यूमेंट्स – सीएम नई दिल्ली** क्राईम रिपोर्टर भावेश पिपालिया की रिपोर्ट . दिल्ली में रहने वाले लोगों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से एक और सौगात मिली है. अब आप घर बैठे 100 सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे. दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को 30 और सरकारी सेवाओं को डोर स्टेप डिलीवरी योजना में शामिल कर लिया है. इससे पहले सरकार ने 70 सेवाओं को डोर स्टेप डिलीवरी योजना में शामिल किया था. उसकी सफलता के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है. अब दिल्ली निवासियों को ड्राइविंग लाइसेंस, जाति प्रमाण पत्र या आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों में लंबी लाइनों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दुनिया में दिल्ली ऐसी पहली सरकार है, जो लोगों को सरकारी सुविधा उसके घर जाकर दे रही है. अब उसमें विस्तार से लोगों को और राहत मिलेगी. दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डोर स्टेप डिलिवरी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी. करीब सवा साल पहले दिल्ली सरकार ने डोर स्टेप डिलिवरी सर्विसेज का एक यूनिक प्रयोग किया था, जो पूरी दुनिया में पहली बार हुआ था. इस योजना के तहत अब सरकार आपके घर आएगी. आपको सरकार से कोई भी काम करने के लिए करकारी कार्यालय जाने कि जरूरत नहीं है. उसके लिए छुट्टी लेने की जरूरत नहीं है. लाइन मे लगने और दलालों के चक्कर मे पड़ने कि जरूरत नहीं है. सवा साल पहले एक नंबर 1076 दे दिया गया था, जिस पर फोन करने पर दिल्ली सरकार से एक व्यक्ति आपके घर आएगा. आप को अपने स्व प्रमाणित डाक्यूमेंट की कॉपी देना होगा और सर्टिफिकेट घर पर पहुँच जाएगा. मुख्यमंत्री ने बताया कि अभी तक 70 सेवाएँ थीं और अब 30 और सेवाएँ दिल्ली सरकार ने इस डोर स्टेप डिलीवरी योजना में शामिल कर दिया है. अब ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेन्ट, दिल्ली ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन, लेबर डिपार्टमेन्ट, वुमन एंड चाइल्ड डिपार्टमेन्ट, दिल्ली फार्मेसी काउंसिल और ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेन्ट को भी डोर स्टेप डिलिवरी योजना में शामिल कर लिया गया है. इन विभागों की 30 सेवाएँ शामिल की गई हैं. अब कुल 14 विभागों की 100 सेवाओं का लाभ इस योजना के तहत लिया जा सकता है. मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के तहत अब तक (12 दिसंबर तक) कुल 16,31,772 फोन काल्स आए. इसमें काफी फोन पूछताछ के लिए आए हैं. काम कराने के लिए 2,89,762 फोन काल्स आए. इसमें से 10,892 आवेदनों के डाक्यूमेंट अधूरे पाये गए थे. शेष बचे 2,78,870 आवेदन में से 2,64,927 आवेदनों का निस्तारण किया जा चुका है. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि आप दिल्ली में तीन तरह से काम करा सकते हैं. पहला, आप सरकारी दफ्तर में जाकर खिड़की पर खड़े होकर काम करा सकते हैं. दूसरा ऑनलाइन और तीसरा डोर स्टेप डिलिवरी के जरिये काम करा सकते हैं. अब तक खिड़की पर जाकर काम करने का सक्सेज़ रेट 57 प्रतिशत है और 43 प्रतिशत लोगों के आवेदन किसी न किसी वजह से रिजेक्ट कर दिये. ऑनलाइन मे 45 प्रतिशत काम होता पाया गया है और 55 प्रतिशत लोगों के कम रिजेक्ट कर दिये गए हैं. वहीं डोर स्टेप में 91 प्रतिशत लोगों के काम हुये हैं. सिर्फ 9 प्रतिशत लोगों के काम को ही रिजेक्ट किया गया है. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि जब डोर स्टेप पर आवेदक फोन करता है, तो कॉल सेंटर कर्मचारी बताता है कि क्या- क्या डाक्यूमेंट्स लगेंगे, उसे तैयार रखना. उसके बाद असिस्टेंट जाता है और उससे डाक्यूमेंट्स लेता है. अगर कुछ कमियाँ है तो असिस्टेंट दोबारा जाता है. जब तक डाक्यूमेंट पूरा नहीं होता है तब तक आगे कि प्रक्रिया नहीं शुरू होती है. इसलिए सफलता का प्रतिशत अधिक है. सीएम केजरीवाल ने बताया कि डोर स्टेप डिलिवरी में सबसे अधिक मांग ओबीसी जाति प्रमाण पत्र की 21 प्रतिशत हुई. इसी तरह, एससी जाति का प्रमाण पत्र के 19 प्रतिशत, आय प्रमाण पत्र के 17 प्रतिशत, शिक्षार्थी लाइसेंस के 8 प्रतिशत, अधिवास प्रमाण पत्र के 5 प्रतिशत, विवाह का पंजीकरण के 2.5 प्रतिशत, एएवाई/वरीयता घरेलू कार्ड के 2 प्रतिशत, विलंबित जन्म आदेश पत्र के 1.8 प्रतिशत, जीवित सदस्य प्रमाण पत्र के 0.82 प्रतिशत, एसटी जाति प्रमाण पत्र के 0.43 प्रतिशत मांग रही. अब किसी नागरिक को सरकारी कार्यालय में आने व लाइन में लगने की जरूरत नहीं है. डोर स्टेप योजना ने मध्यस्थ और टाउट्स की भूमिका को बहुत कम कर दिया. अन्य विंडो की तुलना में सेवा की डिलीवरी दर 90 प्रतिशत अधिक है. नागरिकों को 15 दिनों में अपना प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाएगा. मोबाइल सहायक नागरिकों को हरसंभव सहायता करेंगे और वे कॉल सेंटर से अपने आवेदन के बारे में सभी अपडेट प्राप्त कर सकेंगे. इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों को काँल सेंटर पर फोन कर मोबाइल सहायकों (एमएस) से अपइंटमेंट बूक करनी होती है. स्लॉट दो दिनों के बाद किसी भी दिन उपलब्ध कराए जाएंगे. नागरिक नियुक्ति के लिए ऑनलाइन www.edistrict.delhigovt.nic.in, www.delhi.gov.in, डायल 1076 ( 24X7 कॉल सेंटर) या दिल्ली के किसी भी आरटीओ व एसडीएम कार्यालय में जा सकते हैं. लोग हेल्प डेस्क के माध्यम से भी मौके पर अपनी सेवाएं बुक कर सकते हैं. अपाइंटमेंट के बाद, मोबाइल सहायक लोगों के स्थान पर जाएगा और आवेदक उसे सभी विवरण देंगे और सभी स्व-सत्यापित दस्तावेजों को मोबाइल सहायक को जमा करेंगे. आवेदक को सेवा के लिए आवश्यक सरकारी शुल्क 50 रुपये अतिरिक्त देना होगा. शेष राशि सरकार से मिलने वाली सब्सिडी है. इसके बाद नागरिक 15 दिनों की विंडो अवधि में अपनी सेवा प्राप्त करेंगे. इस योजना के तहत करीब 300 लोग, 120 मोबाइल सहायक, 110 कॉल सेंटर के अधिकारियों, 11 पर्यवेक्षकों, 35 डीलिंग सहायक और 25 समन्वयक काम कर रहे हैं। bsp24news 6264105390
**दिल्ली 1076 पर कॉल करने पर असिस्टेंट घर जाकर लेगा डाक्यूमेंट्स – सीएम नई दिल्ली** क्राईम…
**दिल्ली नागरिकता कानून के खिलाफ सड़क पर उतरे जामिया के छात्र ने तीन बस मे आग लगाई और फायर ब्रिगेड की गाड़ी में की तोड़फोड़** दिल्ली क्राईम रिपोर्टर भवेश पिपालिया कि रिपोर्ट लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के बाद नागरिकता बिल पर राष्ट्रपति की मुहर लग गई है। इसके बाद से ही देशभर में जगह-जगह नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। रविवार को दिल्ली के ओखला शाहीन बाग इलाके में नागरिकता कानून के खिलाफ भारी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी कालिंदी कुंज रोड पर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, प्रदर्शनकारी छात्रों ने तीन बसों में आग लगा दी और एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। आग को बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौजूद है, वहीं, प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने ओखला अंडरपास से लेकर सरिता विहार तक आवाजाही बंद कर दी है, साथ ही पुलिस ने इन रास्तों पर जाने से बचने की भी सलाह दी है, बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने मथुरा रोड के विपरित न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के रास्तों को बंद कर दिया है, इस दौरान आसपास के कई दुकानदारों ने डर से अपनी-अपनी दुकाने भी बंद कर ली हैं,सड़क पर विरोध करने उतरे लोगों का गुस्सा देख आसपास के बाजारों के लोग सहमे हुए हैं, सड़क पर भी भीषण जाम लग लगा है. छोटी-बड़ी हर तरह की गाड़ी जाम में फंसी हुई है, इससे पहले जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में भी छात्रों ने इस कानून का जमकर विरोध किया था, जिसके बाद पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया था, हालांकि आज सुबह विश्वविद्यालय प्रबंधन ने सफाई देते हुए कहा कि विरोध यूनिवर्सिटी परिसर के बाहर किया गया था और उसमें बड़ी संख्या में बाहरी तत्व शामिल थे।। bsp24news 6264105390
**दिल्ली नागरिकता कानून के खिलाफ सड़क पर उतरे जामिया के छात्र ने तीन बस मे आग…
**दिल्ली: बेघरों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सेंट्रल पार्क** क्राईम रिपोर्टर भवेश पिपालिया की रिपोर्ट दिल्ली में सभी के लिए खुले आसमान के निचे सोने का आयोजन किया गया, उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) , दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) और कई सामाजिक संगठनों द्वारा एक दिन का “स्लीप-आउट” का आयोजन किया गया, शनिवार शाम 7 बजे से रविवार सुबह 5 बजे तक आयोजित किया गया, WBSO (वल्ड बीग स्लिप आऊट) भारत के 24 में शहेरो मे आयोजित किया गया, जिनमे लोग गाना, नृत्य ,और चाय की चुस्कियों के साथ लोग इस कार्यक्रम का मज़ा ले रहे थे,जिनमे कई बेघर लगो ने अपनी बात रही, फूटपाथ से घर तक और घर से फुटपाथ तक की अपनी व्यथा सब के सामने रखी, बजरंगी ने कहा हमारे पास रहने के लिए छत नहीं है,हम फुटपाथ पर खुले आसमान के निचे सोने को मजबूर है, हमे परिवार का गुजरा करने के लिए कुछ न कुछ काम करना पड़ता है, हम सभी अलग अलग काम करते है, कोई गुब्बारा बेचता है, कोई खिलौना तो कोई पटरी पे दुकान लगता है, जिनसे हम सभी के परिवार का निर्वाह होता है,परंतु हमे वह पर भी पुलिस और NDMC द्वारा भगाया जाता है, क्या हम गरीब ईमानदारी और मेहनत की रोटी भी नहीं खा सकते?? सरकार को हमारे रोजगार के बारे में सोचना चाहिए, वही पर आये कॄष्णदेवी ने भी अपनी बात राखी, कॄष्णदेवी ने कहा हमे हमारा हक़ चाहिए, हमे भी सरकार छोटा मोटा घर दे, ताकि हम भी अपने परिवार के साथ छत के निचे रह सके,हमे अब रेन बसेरा नहीं घर चाहिए, कब तक हम रेन बसेरे में रहेंगे?? कल जब हमारे बच्चे पूछेंगे हमारा अपना घर कहा है तब हम क्या कहेंगे?? क्या हम अपना पूरा जीवन राइ बसेरे में ही निकालेंगे?? नहीं हमारा भी अपना घर होना चाहिए, जिनके लिए सरकार को हम पर भी धयान देना चाहिए, रेन बसेरे में हमें कई समस्या का सामना करना पड़ता है, अब भी रेन बसेरे में चोरी चकारी , नसेड़ी, शराबी का सामना करना पड़ता है, महिलाओ को कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है, और हमे अपने पहचान के कागजात बनाने में भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, किस्मत के साथ साथ सरकार भी हमे अनदेखा कर रही है। bsp24news 6264105390
**दिल्ली: बेघरों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सेंट्रल पार्क** क्राईम रिपोर्टर भवेश पिपालिया की…
**भोपाल टीम सानिध्य समिति** मध्यप्रदेश ब्यूरोचीफ सचिन पावले की रिपोर्ट झोन 15 वार्ड 62 *लोकेशन LNCT कॉलेज ग्राम सगोनिकला कोलुआ* ☘🌱☘🌱☘🌱☘ भोपाल गैस त्रासदी दिवस के तत्वावधान में रास्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आनंद विहार कॉलेज द्वारा वार्षिक साप्ताहिक शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम स्वच्छता के तहत नूक्कड़ नाटक एवम ग्राम जागरूकता के साथ गांव में श्रमदान कर सभी गांववासियों भोपाल को स्वच्छ सुंदर बनाए रखने का प्रण लिया। *एक कदम स्वच्छता की ओर* 🌳🌳🌳🌳🌳 *स्वच्छता सर्वेक्षण 2020* 🌳🌳🌳🌳🌳🌳 *नगर निगम भोपाल। bsp24news सत्यता की पहचान हमारा हिन्दुस्तान 6264105390
**भोपाल टीम सानिध्य समिति** मध्यप्रदेश ब्यूरोचीफ सचिन पावले की रिपोर्ट झोन 15 वार्ड 62 *लोकेशन LNCT…
**राष्ट्रीय मीडिया अलंकरण महा समारोह मनावर में 8 दिसंबर को** – स्व.राजेंद्र माथुर और स्व.अरविंद काशिव की स्मृति में राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार भी दिए जाएंगे – भारतीय पत्रकार संघ एआईजे के झंडे तले बड़ी संख्या में पत्रकार भाग लेंगे इंदौर,7 दिसंबर। भारतीय पत्रकार संघ एआईजे के तत्वावधान में राष्ट्रीय मीडिया अलंकरण महासमारोह मध्यप्रदेश के धार जिले के मनावर में 8 दिसंबर को होने जा रहा है। एआईजी के अध्यक्ष विक्रम सेन ने बताया कि इस अवसर पर हिंदी पत्रकारिता के कालजयी संपादक स्व.राजेंद्र माथुर की स्मृति में एक लाख ग्यारह हजार रूपए और निर्भिक पत्रकारिता के प्रतीक रहे स्व.अरविंद काशिव की स्मृति में 51 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। इस अभिनव पत्रकार महा समारोह में उपस्थित समस्त पत्रकार साथियों का गोल्ड मेडल,शील्ड,सम्मान पत्र के साथ सम्मान किया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री अभय छजलानी कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे । प्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन मुख्य अतिथि,चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा.विजयलक्ष्मी साधौ प्रमुख अतिथि और देश के जाने-माने पत्रकार राजेश बादल कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। मनावर के विधायक हीरालाल अलावा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। रति लाल वर्मा पूर्व सांसद, वरिष्ठ पत्रकार क्रांति चतुर्वेदी , जनसंपर्क के पूर्व संचालक सुरेश तिवारी समन्वयक के तौर पर मौजूद रहेंगे। जबकि विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में सनसनी फैम दिल्ली के श्रीवर्धन त्रिवेदी, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश हिंदुस्तानी,धार के सांसद छतरसिंह दरबार,पूर्व सांसद गजेंद्रसिंह राजूखेड़ी, धर्मपुरी के विधायक पाचीलाल मेढा,अलीराजपुर के विधायक मुकेश पटेल , धार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालमुकुंद गौतम, मनावर नगर पालिका की अध्यक्ष संगीता पाटीदार, वरिष्ठ पत्रकार गण जय श्रीवास्तव, प्रतीक श्रीवास्तव, हेमंत पाल, शक्तिसिंह परमार, पुष्पेंद्र वैद्य और सुदेश तिवारी उपस्थित रहेंगे। इनके अलावा संत योगेश जी महाराज बालीपुर धाम, डॉक्टर श्रीमती गीतिका मदन पटेल निदेशक पारुल यूनिवर्सिटी और वरुण कपूर एडीजी पुलिस इंदौर भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में उपस्थित रहने वाले सभी पत्रकारों को शील्ड,सम्मान पत्र के साथ सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में राजनेता तथा प्रख्यात पत्रकार, पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं पर विचार रखेंगे। कार्यक्रम के निदेशक सुनील खरे,प्रदेश अध्यक्ष किशोर दांगी,यूथ विंग के चेयरमैन संदीप जैन, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप वर्मा ,प्रदेश संयोजक सलीम शेरवानी ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन शरद शास्त्री, अजीजुद्दीन शेख ,अमन रघुवंशी, सुश्री सोनम पोपटानी और अनिस शेख करेंगे। bsp24news सत्यता की पहचान हमारा हिन्दुस्तान 6264105390
**राष्ट्रीय मीडिया अलंकरण महा समारोह मनावर में 8 दिसंबर को** – स्व.राजेंद्र माथुर और स्व.अरविंद काशिव…
**भोपाल बजरंग_सेना_छात्र_संगठन_ने_दी_डाॅ_प्रियंका_रेडी_जी_को_बिनम्र_श्रद्धांजलि** राष्ट्रीय क्राईम रिपोर्टर शिवकुमारी शुक्ला की रिपोर्ट भोपाल बजरंग सेना छात्र संगठन ने आनंद नगर मैं एकत्रित होकर डॉ प्रियंका रेडी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की कुछ दिनों पूर्व हैदराबाद में डॉ प्रियंका रेड्डी जी के साथ हुए दुखद निधन को देखते हुए पूरे देश के युवाओं एवं मातृशक्ति में आक्रोश देखने को मिल रहा है और पूरे देश में इसका विरोध किया जा रहा है बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया जी के मार्गदर्शन मैं राष्ट्रीय महासचिव अर्जुन पंडित जी नर्मदा खंड अध्यक्ष रामबाबू राय जी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने श्रद्धांजलि सभा आनंद नगर में पुष्प माला अर्पण कर दो मिनट का मौन धारण कर डॉ प्रियंका रेड्डी जी की आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना की श्रद्धांजलि में बजरंग सेना के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। bsp24news 6264105390 सत्यता की पहचान हमारा हिंदुस्तान
**भोपाल बजरंग_सेना_छात्र_संगठन_ने_दी_डाॅ_प्रियंका_रेडी_जी_को_बिनम्र_श्रद्धांजलि** राष्ट्रीय क्राईम रिपोर्टर शिवकुमारी शुक्ला की रिपोर्ट भोपाल बजरंग सेना छात्र संगठन ने आनंद…
**भोपाल म,प्र, ब्योरोंचीफ सचिन पवले की रिपोर्ट शहरी विकास एवं अधोसंरचना के अध्ययन हेतु पधारे 22 देशों से 29 सदस्यी प्रतिनिधि मंडल** ने सराहा भोपाल नगर निगम का हाउसिंग फ़ॉर आल मॉडल* भारत सरकार विदेश मंत्रालय एवं हाउसिंग अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के अंतर्राष्ट्रीय तकनीकि प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत २२ विभिन्न देशों से जैसे अफ़ग़ानिस्तान, बोत्सवाना, इथोपिया, फिजी, केन्या, लेसोथो, मॉरीसस, मंगोलिया, म्यांमार,मालावी, नाइजीरिया, पेरू, सिएरा लेओने, श्रीलंका, सूडान, साउथ सूडान, साउथ अफ्रीका, ताजीकिस्तान, त्रिनिदाद एंड टोबागो, यूगांडा एवं ज़िम्बाब्वे के प्रतिनिधि मंडल द्वारा विकासशील देशों में शहरी विकास कार्यक्रम के अंतर्गत हो रही शहरी आवासीय विकास के तकनीकों के प्रशिक्षण हेतु एवं उनकी समस्याओं के नवीन निदान अर्थात अव्यवस्थित बसाहट का व्यवस्थित समाधान कार्यक्रम के अंतर्गत सभी २९ प्रतिनिधि भोपाल पधारें जहाँ पर उनको भोपाल में चल रहे हाउसिंग फॉर ऑल, स्मार्ट सिटी का विकास तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं का औपचारिक प्रस्तुतिकरण आई एस बी टी स्थित नगर निगम परिषद् के सभागार में दिया गया, इसके उपरांत उन्हें नगर निगम भोपाल की कोकता एच ऍफ़ ए के अंतर्गत वहनीय आवास परियोजना का भ्रमण कराया गया एवं इसके अंतर्गत बन रहें आवासों की जानकारी परियोजना स्थल पर दी गयी, परियोजना स्थल भ्रमण के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं पारंपरिक भारतीय सभ्यतानुसार, फूलमालाओं व तिलक लगाकर स्वागत किया तथा भोपाली सभ्यता का परिचायक ज़रदोजी बटुआ भेंट स्वरुप दिया गया, भोपाल नगर निगम में चल रही आवासीय परियोजनाओं को देखकर प्रतिनिधि मंडल बेहद संतुष्ट रहा तथा कमजोर वर्ग एवं माध्यम वर्ग को वहनीय आवास उपलब्ध करवाने में नगर निगम के प्रयासों की खासी सराहना की गयी, इसी प्रतिनिधि मंडल में विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थाओं में वृहद अनुभव रखने वाले आर्किटेक्ट, अर्बन प्लानर, इंजीनियर, प्रशासक, पर्यावरण विशेषज्ञ एवं केंद्र सरकार के प्रतिनिधि, हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के महाप्रबंधक एवं प्रबंधक को नगर निगम भोपाल के अपर आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह, श्री मयंक वर्मा तथा मुख्य अभियंता श्री अशोक पवार, कार्यपालन यंत्री श्री आर के गोयल एवं सानिध्य समिति के सचिव श्री जितेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा सम्बोधित किया गया, प्रतिनिधि मंडल द्वारा नगर निगम भोपाल के कार्यों की सराहना की गयी व भव्य स्वागत हेतु आभार व्यक्त किया bsp24news सत्यता की पहचान हमारा हिंदुस्तान 6264105390
**भोपाल म,प्र, ब्योरोंचीफ सचिन पवले की रिपोर्ट शहरी विकास एवं अधोसंरचना के अध्ययन हेतु पधारे 22…
**दिल्ली,बेघर समस्या से निपटने के लिए विश्व स्तरीय अभियान** रिपोर्टर भावेश पिपालिया की रिपोर्ट”स्लिप आउट” का आयोजन भारत भर मे* बेघर लोगों जो सर्दियों की रातों में ठंड में भी फुटपाथ पर सोने के लिए मजबूर होते है, अक्सर परेशान होते है, लेकिन शायद ही कभी हमे महसूस होता है। उनकी दुर्दशा पर ध्यान आकर्षित करने और जागरूकता बढ़ाने के प्रयास में, दिल्ली में 7 दिसंबर 2019 को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में, एक विश्वव्यापी आयोजन के तहत, वर्ल्ड बिग स्लीप आउट (WBSO) के भाग के रूप में आयोजन होगा । बेघर समस्या से निपटने के लिए “स्लिप आउट” एक वैश्विक स्तर का अभियान है। अकेले भारत में 20 सहित दुनिया भर के 50 से अधिक शहर इसमें भाग लेंगे। भारत में वर्ल्ड बिग स्लीप आउट (WBSO) के राष्ट्रीय समन्वयक इंदु प्रकाश सिंह के अनुसार, शहर के बेघर लोगों के सामने आने वाली समस्याओं को उजागर करने के लिए दिल्ली में 2,000 से अधिक लोगों इस कार्यक्रम में शामिल होकर खुले में सोने की संभावना है। दुनिया भर में बेघर लोगों की मदद करने के लिए 50 से अधिक भाग लेने वाले शहरों में 50,000 से अधिक लोग खुले में सोएंगे। इंदु प्रकाश सिंह का कहना है ज्यादा से ज्यादा लोग आए और इस अभियान का हिस्सा बने, बेघर लोग नगर निर्माता है ये जाने,समझे और यह समस्या का समाधान करे, बेघरी की समस्या का समाधान हमारे समाज से ही निकलेगा, क्योकि ये समाज, गैर जिम्मेदार सरकार और अफसरशाही का ही नतीजा है यह, हमें लोगो का समर्थन हमेशा मिला है,अब समय आ गया है सभी को घर देने का आंदोलन होना चाहिए , हमारा सपना है की देश और दुनिया में कोई भी बेघर न रहे, सभी सम्पन हो, खुशहाल हो, सभी के पास रोजगार हो और सभी घर वाले हो, ये सब हमारे इसी जनम में ही संभव है, “हम स्कूल, कॉलेजों और कॉर्पोरेट क्षेत्र में इस अभियान का प्रचार करने और उन्हें बेघर होने की समस्या के बारे में बताने के लिए पहुँच रहे हैं। एक समर्पित अभियान के माध्यम से, हम इस में कम से कम 2,000 लोगों के शामिल होने के लक्ष्य को प्राप्त करने की उम्मीद करते हैं, यह आयोजन दिल्ली के अलावा, मुंबई, पुणे, चेन्नई, बेंगलुरु, इंदौर, पटना और लखनऊ सहित 19 अन्य भारतीय शहरों में हो रहा है । दिल्ली में दिल्ली नगरपालिका परिषद, दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB), दिल्ली महिला आयोग (DCW) के साथ दिल्ली सरकार का भी समर्थन मिला है, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पत्र भी इंदु प्रकाश सिंह ने साझा किया, जिसमें उन्होंने प्रयास में सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि यह विचार स्कॉटिश सामाजिक उद्यमी जोश लिटिलजोन के 2017 के कार्यक्रम, स्लीप इन द पार्क से प्रेरित था, जो 9 दिसंबर को एडिनबर्ग के प्रिंसेस स्ट्रीट गार्डन में आयोजित किया गया था, जिसमें हजारों लोगों ने बेघर की दुर्दशा के बारे में और जागरूकता बढ़ाने के लिए भाग लिया था। bsp24news 6264105390
**दिल्ली,बेघर समस्या से निपटने के लिए विश्व स्तरीय अभियान** रिपोर्टर भावेश पिपालिया की रिपोर्ट”स्लिप आउट” का…
**राष्ट्रपति भवन से पानी की पाइप की चोरी** क्राईम रिपोर्टर भावेश पिपालिया की रिपोर्टअति सुरक्षित माने जाने वाला राष्ट्रपति भवन व उसके आसपास का इलाका भी अब सुरक्षित नहीं रहा। चोर राष्ट्रपति भवन के गेट से पानी के पाइप चुराकर ले गए। बिल्डर की शिकायत पर चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की। प्रधानमंत्री रूट के लगे सीसीटीवी कैमरों से खुलासा हुआ कि आरोपी बेखौफ होकर कंटेनर में डालकर पाइप ले गए। सीसीटीवी कैमरों से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। आरोपी स्विफ्ट डिजायर कार से पाइप चोरी करने आए थे। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जोरबाग से राष्ट्रपति भवन के लिए पानी की पाइपलाइन डाली जा रही है। इस कारण काफी पाइप राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 23 और 24 के पास मदर टेरेसा क्रेसेंट रोड पर पड़े थे। बिहेस नाम की कंपनी पाइपलाइन डालने का काम कर रही है। कंपनी के मालिक अरुण जैन ने देखा कि करीब 21 पाइप चोरी हो गए हैं। बिल्डर ने इसकी शिकायत चाणक्यपुरी थाना पुलिस से की। मामला दर्जकर चाणक्यपुरी थानाध्यक्ष उगेश कुमार की देखरेख में एएसआई जयप्रकाश, डालचंद, हवलदार विनोद व जितेंद्र की टीम ने छानबीन शुरू की। प्रधानमंत्री रूट के लिए इस मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। हवलदार विनोद ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला तो पता लगा कि चोर कंटेनर में डालकर पाइप ले गए हैं। आरोपी कंटेनर के साथ स्विफ्ट डिजायर कैब से आए थे। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने कैब के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चारों आरोपी आजमगढ़, यूपी निवासी अजय (31), बिहार निवासी, मिथिलेश (38), उबर कैब चालक अमेठी, यूपी निवासी राकेश कुमार तिवारी (34) और कैब ड्राइवर करावल नगर, दिल्ली निवासी गुड्डू खान (30) को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। अजय इस गिरोह का सरगना है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने पाइप को मेरठ में कई लाख रुपये में बेच दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने अजय को पुलिस रिमांड पर लिया है, बाकी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। bsp24news
**राष्ट्रपति भवन से पानी की पाइप की चोरी** क्राईम रिपोर्टर भावेश पिपालिया की रिपोर्टअति सुरक्षित माने…
**जिला धार मनावर दिन रविवार 8 तारीख** पत्रकारिता के पितृ पुरुष, महान कलमकार, सत्य निष्ठ, कालजयी संपादक स्व. श्री राजेंद्र जी माथुर के कलम के पुरोधा पुरुष होने की प्रेरक गाथा को भारतीय पत्रकारिता के श्रद्धेय संपादक, पत्रकारिता में नवाचार तथा आधुनिक शैली के संस्थापक पत्रकार आदरणीय श्री राजेश जी बादल द्वारा निर्मित किया गया था, जिसे “राज्यसभा” चैनल पर प्रसारित किया गया है, इस डाक्यूमेंट्री से पत्रकारिता में आवश्यक साहस, बेबाक़ी, जरूरी ज्ञान, जनोन्मुखी औऱ देश हितार्थ समाचार की प्रेरणा मिलती हैं। जन हितैषी पत्रकारिता के लिए समर्पित यह शानदार कलम गाथा भारतीय पत्रकारिता के लिये पथ प्रदर्शक हैं।* *कलम के पुजारी की जीवन गाथा को उपरोक्त ‘यूट्यूब’ लिंक पर देखने के आग्रह के साथ आपको “मेगा मीडिया अवार्ड सेरेमनी” में साग्रह आमंत्रित करते हुए हम हर्षित हैं। इस अवसर पर उपरोक्त गाथा के नायक और हिंदी पत्रकारिता के महान, कलमकार श्री राजेंद्र जी माथुर की पावन स्मृति में “राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार” की शुरुआत कर भारतीय पत्रकार संघ ‘AIJ’ आपकी सहभागिता में पत्रकारिता के पितृ पुरुष के प्रति सम्मान अर्पित कर भाव विभोर हैं। साथ ही आंचलिक पत्रकारिता के बिंदास बेख़ौफ़ पत्रकार, पत्रकार साथियों के लिए बेहद समर्पित, जिंदादिल स्व. श्री काशिव दादा की पावन स्मृति में समर्पित “कबीर भाव पत्रकारिता सम्मान” का भी शुभारंभ कर जनोन्मुखी पत्रकारिता को नमन करता है। इस पावन ऐतिहासिक अवसर पर माननीय अतिथियों की भव्य उपस्थिति में आप जैसे गरिमामयी प्रजातंत्र के लिये समर्पित प्रहरीयो का शानदार सम्मान कर ‘AIJ’ अपनी महती जिम्मेदारी का निर्वहन भी कर रहा हैं। अक्सर माना जाता हैं कि “भारतीय पत्रकार जगत में गिने चुने पत्रकार ही सम्मान प्राप्त करने के अधिकारी हैं।” इस धारणा से इतर ‘AIJ’ का नज़रिया हैं कि “जो पत्रकार धर्म निरपेक्ष, धन निरपेक्ष जन सरोकार की पत्रकारिता करते हैं, वे सभी सम्मान में समानता पाने के भी अधिकारी हैं।”* *इसी नजरिये अनुसार आयोजित “कलमकारों के महा संवाद तथा राष्ट्रीय अलंकरण समारोह” में 8 दिसम्बर 2019 को मालवा निमाड़ की सरजमीं मनावर शहर, जिला धार, मप्र में आप सादर आमंत्रित हैं। आप प्रतिभावान कलमकार साथी का सम्मान कर ‘AIJ’ कृताथ होगा। अवश्य पधारे। bsp24news 6264105390
**जिला धार मनावर दिन रविवार 8 तारीख** पत्रकारिता के पितृ पुरुष, महान कलमकार, सत्य निष्ठ, कालजयी…